धनतेरस - दीपावली पूजा मुहूर्त


दीपावली धन, धान्य, सुख, समृद्धि और शांति पांच दिनों का त्यौहार धनतेरस से लेकर भाई दूज तक होता है। जिस की शुरुआत कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस (भगवान धन्वंतरी )के दिन से होती है। जिस के अगले दिन कार्तिक कृष्ण चतुर्दर्शी को नरक चतुर्दर्शी, अगले दिन कार्तिक अमावस्या को दीपावली (लक्ष्मी पूजा, गणेश पूजा, सरस्वती पूजा ), कार्तिक शुकल प्रतिपदा को कार्तिका शुद्धपद्यमी (गोवर्धन पूजा ) और पाचवा अंतिम दिन यमदिवितिया (भाई दुज ) होते है।  
धनतेरस पूजा मुहूर्त  = 18:05 से 20:01
समय अवधि   = 1 घंटा 55 मिंट
प्रदोष  काल  = 17:29 से 20:07
वृष  काल  = 18:05 से 20:00
 वैदिक ज्योतिष में 24 घंटो में 12 लगन होते है।  जिन की प्रकृति चर, स्थिर और द्विस्वभाव होती है।  स्थिर लगन में लक्ष्मी ,गणेश, सरस्वती जी की पूजा को शुभ माना जाता है। स्थिर लगन में पूजा करने से लक्ष्मी जी घर में टिकती  और आशीर्वाद  देती है।  

वृष्चिक लगन ( 8 ) सवामी मंगल : - मंदिरो , हॉस्पिटल्स , होटल्स , विद्यालय ,कलाकार, राजनीती, इन्शुरन्स में काम करने वाले लोग इस लगन में पूजा कर सकते है।  मंगल ग्रह हर क्षेत्र  में शारीरिक शक्ति ऊर्जा और क्षमता स्रोत है।   
कुम्भ लगन ( 11 ) सवामी शनि :-शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए ,व्यापार में हानि वाले, रोगी, और  कर्ज में डूबे लोग इस लगन में पूजा कर सकते है। शनि की मूलत्रिकोण राशि कुम्भ है इस लिए इस लग्न में पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभाव को काम किया जा सकता है।    
वृष लगन ( 2 ) सवामी शुक्र :- परिवार में रहने वाले लोग, विवाहित, बालक , मध्य वर्ग, निम्न वर्ग, ग्रामीण लोग , किसान, सभी प्रकार के व्यवसायियों  और वेतनभोगी लोगों के लिये इस लगन में लक्ष्मी ,गणेश, सरस्वती जी की पूजा करनी शुभ फलदायक होती है।  चन्द्रमा की उच्च और मूलत्रिकोण राशि वृष है
सिंह लगन ( 5 ) स्वामी सूर्य -तपस्वी, जोगी, संतों और तांत्रिक समुदाय के लोग इस लगन में पूजा करते है।  सिंह राशि सूर्य की मूलत्रिकोण राशि है। सूर्य अधिकार और मजबूत नेतृत्व का स्रोत है।
सभी लोगो को संध्या समय बृष लग्न में 17:57 से 19:52 के समय में पूजा करनी शुभ रहेगी।  क्योंकि बृष राशि चंद्रमा की उच्च और मूलत्रिकोण राशि है।  जिस का स्वामी शुक्र है और शुक्र का देवता लक्ष्मी जी है। जिन की पूजा करने से  हमें  धन, भाग्य, सुख समृद्धि मिलेगी।

लक्ष्मी जी,गणेश जी की पूजा के लिये 07 नवंबर 2018 को स्थिर लगन का समय, प्रदोष काल का समय और चौघड़िया का शुभ मुहूर्त
                       लगन                                  समय
                          वृष्चिक (8)                        प्रातकाल  - 07:24 से 09:42
                          कुम्भ (11)                         दोपहर   -13:29 से 14:57
                          वृष (2)                            संध्या काल - 17:57 से 19:52
                          सिंह (5)                           रात्रि काल  - 24:27+ से 26:45+

                        प्रदोष काल :-                               17:27 से 20:06
                       महानिषिता काल:-                  23:38 से 24:31 +
अमावस्या तिथि की शुरुआत:-   06 नवंबर 2018  को  22:27  से ले कर 07 नवंबर 2018 को 21:31 तक है।

पूजा के लिये शुभ चौघड़िया मुहूर्त :-  लाभ, अमृत, शुभ, चर 
 लाभ :- 06:41 से 08:02                                      लाभ :- 16:07 से 17:28                                                                                        
अमृत:- 08:02 से 09:23                                      शुभ :- 19:07 से 20:46                                                                                  
 शुभ :-  10:44 से 12:05                                      अमृत :- 20:46 से 22:26                                                                                 
चर :-  14:46 से 16:07                                      चर :- 22:26 से 24:05+


आश्विन शारदीय नवरात्र


आश्विन मास की नवरात्री शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक व्रत रख कर माँ को प्रसन किया जाता हैं। शारदीय नवरात्रे 9 दिन तक चलेगे। 10 अक्टूबर 2018 दिन बुधवार कलश की स्थापना के बाद माँ के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा होगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को मां भगवती के नौ रूपों क्रमशः शैलपुत्री, ब्रहमचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री देवी की पूजा की जाती है।
नवरात्र पर्व की प्रतिपदा के दिन स्नानादि करके ईष्ट देव की पूजा करने के बाद कलश की स्थापना करनी चाहिए। इसके बाद कलश में आम के पते व् पानी डाले। कलश पर पानी वाले नारियल को लाल कपडे से या लाल मोली से बांध कर रखे। उसमे एक बादाम ,दो सुपारी ,एक सिका जरूर डाले। इसके बाद जोत व् धुप बत्ती  जला कर माँ सरस्वती,माँ लक्ष्मी,माँ दुर्गा और उनके सभी रूपो की पूजा करे तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। नवरात्रों के ख़तम होने पर घर में कलश के जल का छिड़काव करे और चना, हलवा, खीर आदि से भोग लगाकर कन्या पूजन करे।  
प्रतिपदा  तिथि  की शुरुआत 9 अक्टूबर 2018 समय  09:16 से 10 अक्टूबर 2018 समय 07:25 तक
क्लश स्थापना का शुभ समय
प्रातः 06 बजकर 22 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक
महूर्त की अवधि - 1 घंटा 02मिन्ट 

पितृ पक्ष श्राद्ध

हिन्दू धर्म मान्यता के अनुसार अगर किसी मनुष्य का विधिपूर्वक श्राद्ध और तर्पण ना किया जाये तो उसे इस लोक से मुक्ति नहीं मिलती और उस की आत्मा इस संसार में भटकती रहती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भी पितृ दोष को कुंडली के अन्य दोषों में से एक माना जाता है। जन्म कुंडली में पितृ दोष होने पर ऐसे लोगों को पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध अवश्य करना चाहिये। पितरों की अशांति के कारण मनुष्य को जीवन में धन हानि, संतान और स्वस्थ सम्बन्धी अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषीय द्रिष्टि से इस समय सूर्य कन्या राशि में गोचर करता है।
श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों के नाम जो व्यक्ति  तिल, चावल, जौ, कुशा और गंगाजल के साथ संकल्प पूर्वक पिण्डदान और तर्पण करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन, फल, दक्षिणा और वस्त्रआदि देता है। उसके पितृ संतुष्ट होते है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन, दीर्घयु, धन-यश-सम्पदा आदि का आशीर्वाद देते है।
श्राद्ध दिवंगत परिजनों को उनकी मृत्यु की तिथि आने पर श्रद्धापूर्वक किया जाता है। अगर किसी परिजन की मृत्यु प्रतिपदा को हुई हो तो उनका श्राद्ध प्रतिपदा के दिन ही किया जाता है। इसी प्रकार अन्य तिथियो में भी ऐसे ही श्राद्ध किया जाता है। जिन पितरों के मरने की तिथि पता ना हो उनका श्राद्ध अमावस्या के दिन किया जाता है। इस दिन को सर्व पितृ श्राद्ध कहा जाता है। जिन परिजनों की अकाल मृत्यु हुई हो यानि किसी दुर्घटना या आत्महत्या के कारण हुई हो उनका श्राद्ध चतुर्दशी के दिन किया जाता है। साधु और संन्यासियों का श्राद्ध द्वाद्वशी के दिन किया जाता है।

वर्ष 2018 में पितृ पक्ष श्राद्ध की तिथियां:-

 तारीख                  दिन                      श्राद्ध तिथियाँ
24 सितंबर          सोमवार                     पूर्णिमा 
25 सितंबर          मंगलवार                   प्रतिपदा 
26 सितंबर           बुधवार                     द्वितीया 
27 सितंबर           गुरुवार                     तृतीया 
28 सितंबर           शुक्रवार                    चतुर्थी
29 सितंबर          शनिवार                    पंचमी
30 सितंबर           रविवार                    षष्ठी 
1 अक्टूबर           सोमवार                    सप्तमी 
2 अक्टूबर           मंगलवार                   अष्टमी
3 अक्टूबर           बुधवार                      नवमी 
4 अक्टूबर           गुरुवार                       दशमी
5 अक्टूबर           शुक्रवार                      एकादशी
6 अक्टूबर           शनिवार                      द्वादशी

7 अक्टूबर           रविवार                     त्रयोदशी- चतुर्दशी 
8अक्टूबर            सोमवार                     अमावस्या व सर्वपितृ श्राद्ध


जन्माष्टमी पूजन और व्रत


जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव के रूप मे पूरे भारत मे बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 2 सितम्बर 2018 रविवार को सप्तमी तिथि रात्रि 20:47 मिंट तक व्याप्त है। उसके उपरांत 20:47 मिंट से अर्धरात्रि चंद्रोदय व्यापनी और 20:49 मिंट पर रोहिणी योग और बृष के चन्द्रमा का योग भी है। इस लिए 2 सितम्बर की रात्रि सभी के लिए पूजन, व्रत, झूला झुलाना और चन्द्रमा को अर्ध देना प्रशस्त होगा। क्योकि 3 सितम्बर 2018 सोमवार को अष्टमी तिथि रात्रि 19:20 मिंट तक और रोहिणी योग 20:06 तक ही व्याप्त है। उसके बाद तिथि नवमी और नक्षत्र मृगशिरा होगा। वर्षो की परम्परा अनुसार भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म स्थान मथुरा-वृन्दावन में सूर्य उदयकालिक जन्मोत्सव मनाने की परम्परा है। उत्तर भारत के सभी प्रांतो में अर्धरात्रि और चंद्रोदय-व्यापनी जन्माष्टमी में व्रतादि करने की परम्परा है। जन्माष्टमी मनाने के बाद दही हांड़ी का उत्सव भी मनाया जाता है।

रक्षा बंधन का मुहूर्त



हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन महीने की पूर्णिमा को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षा बंधन इस वर्ष 26 अगस्त 2018 दिन रविवार को मनाया जायेगा। इस वर्ष रक्षा बंधन भद्रा से मुक्त होगा कियोकि भद्रा सूर्योदय से पहले ही समापत हो जाएगी। सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 25 अगस्त शनिवार शाम को 15 :16 पर प्रारम्भ होगी और 26 अगस्त शाम 17 :25 पर समापत होगी।
राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 05 :59 से ले कर शाम 15 :25 तक,11 घंटे 26 मिंट का होगा।
अपराह्न समय का महूर्त 13 :39 से 16 :12 तक, 02 घंटे 33 मिंट का होगा।